Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पुष्करलाल केडिया स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप द्वारा कोलकाता स्टेशन पर जरूरतमंदों के बीच भोजन एवं शैक्षिक सामग्री का वितरण

कार्यक्रम के दौरान डेढ़ सौ बच्चों को कॉपी सेट, पेन और पेंसिल बॉक्स भेंट किए गए ताकि वे अपनी शिक्षा को जारी रख सकें। इन बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह की झलक देखने लायक थी, जब उन्होंने अपने हाथों में नई कॉपी और पेंसिल बॉक्स लिए।

27 Oct 2024

पुष्करलाल केडिया स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप द्वारा कोलकाता स्टेशन पर जरूरतमंदों के बीच भोजन एवं शैक्षिक सामग्री का वितरण

कोलकाता: सामाजिक सेवा की भावना को समर्पित पुष्करलाल केडिया स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप ने कोलकाता स्टेशन के सामने खाल के पास रहने वाले लगभग चार सौ जरूरतमंद बच्चों और बड़ों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रुप के संरक्षक राजेश तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में जरूरतमंदों को भोजन के साथ-साथ आवश्यक शैक्षिक सामग्री भी वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान डेढ़ सौ बच्चों को कॉपी सेट, पेन और पेंसिल बॉक्स भेंट किए गए ताकि वे अपनी शिक्षा को जारी रख सकें। इन बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह की झलक देखने लायक थी, जब उन्होंने अपने हाथों में नई कॉपी और पेंसिल बॉक्स लिए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्काउट्स और गाइड्स की भूमिका सराहनीय रही। गाइड में अंजली राउत, खुशबू सिंह, संजना कुमारी, परी प्रजापति और स्नेहा मिश्रा ने हर छोटी-बड़ी व्यवस्था में योगदान दिया। स्काउट्स में अमित झा, अंकुश, लकी सोनकर और त्रिपुरारी झा ने भी अपनी सेवा भावना से सभी को प्रभावित किया। इन सभी ने भोजन वितरण के दौरान अनुशासन बनाए रखने, सामग्री का वितरण करने और वहां मौजूद सभी को सहायता प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाई।

राजेश तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाना और उनमें आत्मविश्वास जगाना है। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य सिर्फ भोजन और शैक्षिक सामग्री वितरित करना नहीं है, बल्कि बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जगाना और उन्हें यह अहसास दिलाना है कि वे समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं।"

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। राजेश तिवारी और ग्रुप के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का धन्यवाद किया और भविष्य में और भी बड़े पैमाने पर इस तरह के आयोजन करने की इच्छा जताई।

समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की इस मुहिम ने कोलकाता के फुटपाथ पर रहने वाले लोगों के जीवन में थोड़ी राहत और आशा का संचार किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पुष्करलाल केडिया स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप द्वारा कोलकाता स्
कार्यक्रम के दौरान डेढ़ सौ बच्चों को कॉपी सेट, पेन और पेंसिल बॉक्स भेंट किए गए ताकि वे अपनी शिक्षा को जारी रख सकें। इन बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह की झलक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News